द सीजी न्यूज
दुर्ग / जिला अस्पताल दुर्ग के सौजन्य से शहरवासियों को अब बाल्को मेडिकल सेंटर, नवा रायपुर के कैंसर विशेषज्ञ से परामर्श की सुविधा मिलेगी। बाल्को मेडिकल सेंटर मध्य भारत का अत्याधुनिक कैंसर का अस्पताल है। यहां के विशेषज्ञ हर महीने दूसरे और चौथे बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिला अस्पताल दुर्ग के कक्ष क्रमांक 4 में अपनी सेवाएं देंगे। मोबाइल नंबर 93039-81607 पर कॉल कर इससे संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
