Breaking News

कांग्रेस का चिंतन शिविर कल से उदयपुर में : सचिन पायलट के बैनर-पोस्टर हटाए गए

द सीजी न्यूज 

कांग्रेस के चिंतन शिविर से पहले राजस्‍थान में मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच तनातनी फिर शुरू हो गई है। उदयपुर में जिस स्थान पर चिंतन शिविर का आयोजन किया गया है, वहां पर बड़ी संख्या में पायलट समर्थकों ने उनके पोस्टर लगा दिये हैं। 13 मई से शुरू होने वाले चिंतन शिविर से महज एक दिन पहले कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बैनर-पोस्टर हटा दिये गये हैं।

बैनर-पोस्टर किसने हटाया और किसके आदेश पर हटाया है ? यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। अगले साल राजस्थान में  विधानसभा चुनाव होने वाले हैं लेकिन इसके बावजूद राजस्थान कांग्रेस में मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच वर्चस्व की लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। गहलोत और पायलट के बीच शह-मात का खेल जारी है। कांग्रेस आलाकमान के सख्त निर्देश के बाद बयानबाजी भले ही बंद हो गई हो लेकिन खींचतान अभी भी चल रही है। पिछले महीने अजमेर में गहलोत- पायलट समर्थक आमने-सामने आ गए थे।

चिंतन शिविर युवाओं पर फोकस राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट

कांग्रेस के चिंतन शिविर से पहले सचिन पायलट ने कहा है कि देश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर अगर कोई पार्टी चुनौती देकर हरा सकती है, तो वह सिर्फ कांग्रेस है। कांग्रेस पार्टी के उदयपुर में प्रस्तावित नव संकल्प चिंतन शिविर को लेकर पायलट ने कहा कि आगे की रणनीति तय करने में यह शिविर बहुत अहम साबित होगा। पायलट ने कहा कि इस शिविर में देशभर के 425 कांग्रेस नेता उदयपुर में आएंगे। इनमें से लगभग आधे प्रतिनिधियों की उम्र 40 वर्ष से कम है। 

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!