द सीजी न्यूज
राजधानी रायपुर से बड़ी खबर है। रायपुर एयरपोर्ट पर एक स्टेट हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। यह हादसा लैंडिंग के दौरान हुआ। हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान हेलीकॉप्टर में दो पायलट सवार थे, दोनों की मौत हो गई है। रायपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर राकेश सहाय ने इस हादसे की पुष्टि की है। रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर अगुस्टा हेलीकॉप्टर रनवे के आखिरी छोर पर क्रैश हुआ। हादसे के बाद विवेकानंद एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल है। फायर ब्रिगेड और सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal