- जर्जर हो चुकी डामर सड़कों के लिए 3 करोड़ से हो रहे कार्य : वोरा
द सीजी न्यूज
दुर्ग/ शहर के वार्ड नंबर 6 इमली झाड़ से गोपाल मंदिर होते हुए अग्रवाल धर्मशाला से गिरीश शर्मा के मकान तक करीब 19.84 लाख रुपए की लागत से होने वाले डामरीकरण कार्य का विधायक विधायक अरुण वोरा ने भूमिपूजन किया। इस मौके पर महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, अब्दुल गनी, संजय कोहले व नागरिकगण उपस्थित थे। वार्डवासियों ने विधायक वोरा और महापौर व सभापति को सड़क डामरीकरण कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

काफी समय से वार्ड 6 के नागरिक सड़क डामरीकरण कार्य की मांग कर रहे थे। वार्डवासियों की समस्या को देखते हुए विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने एमआईसी सदस्य व पार्षदों के साथ पहुंचकर आज सड़क डामरीकरण कार्य के लिए विधि विधान से भूमिपूजन किया।
विधायक वोरा ने बताया कि शासन से सड़कों के डामरीकरण कार्य के लिए 3 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। इस राशि से शहर में डामरीकरण के कार्य किये जा रहे हैं। शहर के नागरिकों को बिजली, पानी, सड़क, नाली की व्यवस्था के लिए राशि की कोई कमी नहीं होगी। नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं मिलेगी। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा की पहल पर राज्य शासन द्वारा 3 करोड़ की राशि से शहर के वार्डों में सड़कों के डामरीकरण कार्य कराए जा रहे हैं। इससे नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, पार्षद राजकुमार नारायणी, अमित देवांगन, बिजेंद्र भारद्वाज, एल्डरमेन रत्ना नारमदेव, मनीष यादव, अजय गुप्ता, कृष्णा देवांगन, देव सिन्हा, ब्लाक अध्यक्ष अलताफ अहमद, विजयन्त पटेल, ब्लाक अध्यक्ष अजय मिश्रा, विकास यादव, कार्यपालन अभियंता आर.के.पांडेय, उपअभियंता श्वेता महलवार के अलावा वार्ड नागगरिक मौजूद थे।
जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे वोरा, पट्टा वितरण के प्रकरण जल्द निपटाने दिए निर्देश
नगर निगम द्वारा सभी 60 वार्डों में जनसमस्या समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। गुरुवार को वार्ड क्रमांक 9, 10 और 11 के नागरिकों के लिए शिविर लगाया गया। शिविर का निरीक्षण करते हुए विधायक वोरा ने कहा कि सबसे ज्यादा शिकायतें पट्टा वितरण और पुराने पट्टों के नवीनीकरण की मिल रही है, जिसका त्वरित निराकरण किया जाना चाहिए। मूलभूत सुविधाओं में बिजली पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, राशन कार्ड के साथ ही आवासहीन लोगों द्वारा पक्के मकान की मांग भी की जा रही है। उन्होंने एसडीएम से कहा कि जल्द से जल्द पट्टों के नवीनीकरण का काम पूरा किया जाए, ताकि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप लोगों को मोर मकान मोर चिन्हारी और मोर जमीन मोर मकान जैसी योजनाओं का लाभ मिल सके।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
