Breaking News

रायपुर में 14 मई को निकलेगी प्रदेश स्तरीय परशुराम शोभा यात्रा : विप्र सम्मेलन में पूरे प्रदेश से जुटेंगे विप्रजन

द सीजी न्यूज 

भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भव्य शोभायात्रा 14 मई को शाम 3 बजे निकाली जाएगी। रायपुर के बूढ़ापारा स्थित मैदान में सर्व विप्र समागम का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक सर्व ब्राम्हण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा ने अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील सभी विप्र जनों से की है।

सर्व ब्राम्हण समाज के दुर्ग शहर अध्यक्ष हेमन्त तिवारी, राष्ट्रीय महासचिव शशिकान्त तिवारी, वरिष्ठ सदस्य शिवाकांत तिवारी, जितेंद्र तिवारी, सुमित शर्मा, बृजमोहन तिवारी, लीना दुबे, मंजरी दुबे, महेश दुबे, राकेश शर्मा, राजेश शर्मा सहित सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा और विप्र समागम में दुर्ग शहर और ज़िला से अधिकाधिक संख्या में विप्र जनों से शामिल होने की अपील की है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी विमल चन्द्र तिवारी ने दी।

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!