- गंभीर कुपोषित बच्चे और एनीमिक महिला व किशोरी बालिका के लिए चलाया जायेगा अभियान
- हर 15 दिनों में बच्चे की ट्रैकिंग की जाएगी
द सीजी न्यूज
राजनांदगांव / जिले को कुपोषण मुक्त जिला बनाने के लिए 15 मई से विशेष 3 माह तक विशेष सघन अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि अभियान के दौरान जिले भर में गंभीर कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हें सुपोषित आहार उपलब्ध कराया जाएगा।
एनीमिक महिला और किशोरी बालिका का चिन्हांकन कर उन्हें जरूरी सलाह व उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि अभियान के दौरान बच्चे को आंगनबाड़ी केंद्र में दिए जाने वाले पोषण आहार के अतिरिक्त प्रतिदिन शाम को सुपोषित आहार उपलब्ध कराया जाएगा। कुपोषण की श्रेणी के बच्चों पर निगरानी रखने के साथ हर 15 दिन में बच्चे के स्वास्थ्य सुधार का आकलन किया जाएगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
