द सीजी न्यूज
12 वीं बोर्ड की परीक्षा में तकियापारा स्कूल की छात्रा माधुरी सारथी के मेरिट लिस्ट में सातवें स्थान पर आने की खबर त्रुटिपूर्ण प्रकाशित हो गई। वास्तव में माधुरी सारथी को दुर्ग जिले में पहला स्थान मिला है। गलत सूचना मिलने के कारण यह खबर पोस्ट हो गई माधुरी सारथी मेरिट लिस्ट में पूरे प्रदेश में सातवें स्थान पर है। इस गलती के लिए द सीजी न्यूज परिवार खेद व्यक्त करता है।
माधुरी सारथी ने कुल 94 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं। मेरिट लिस्ट में 94.20 अंक प्राप्त करने वाली छात्रा को दसवां स्थान मिला है। 0.20 अंक कम पाने के कारण माधुरी मेरिट लिस्ट में आने से चूक गई।
बहरहाल जिन परिस्थितियों में माधुरी ने 94 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं, वह उपलब्धि किसी भी स्तर पर कमतर नहीं मानी जा सकती है।
इस उपलब्धि के लिए द सीजी न्यूज परिवार की ओर से माधुरी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं … ।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

