Breaking News

संशोधित खबर : 12 वीं बोर्ड की परीक्षा में रिक्शा चालक की बेटी माधुरी दुर्ग जिले में टाप रैंक पर

  • पिता वीरू सारथी चलाते हैं रिक्शा
  • स्लम बस्ती में रहती है माधुरी, तकियापारा स्कूल की स्टूडेंट
  • विधायक वोरा, महापौर बाकलीवाल ने बधाई दी  

द सीजी न्यूज 

दुर्ग की छात्रा माधुरी सारथी ने सीजी बोर्ड की 12 वीं की परीक्षा में दुर्ग जिले में टाप रैंक हासिल किया है। जिलेवार टाप स्टूडेंट्स की लिस्ट में माधुरी का नाम दुर्ग जिले से शामिल किया गया है।  माधुरी के पिता रिक्शा चालक हैं। हरनाबांधा सारथी पारा निवासी माधुरी शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है। आज नतीजे घोषित होते ही वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने माधुरी सारथी के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। माधुरी इस समय अपनी मां के साथ तिल्दा गई है। वोरा ने माधुरी के पिता और दादी को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इससे पहले द सीजी न्यूज में माधुरी के मेरिट लिस्ट में सातवें स्थान पर आने की खबर प्रकाशित हुई थी। इस त्रुटि के लिए द सीजी न्यूज खेद व्यक्त करता है।

विधायक अरुण वोरा ने माधुरी के परिवारजनों के साथ ही बस्तीवासियों को भी बधाई दी। वोरा ने कहा कि माधुरी की यह गौरवपूर्ण उपलब्धि है। माधुरी के पिता वीरू सारथी रिक्शा चालक हैं और जिस परिस्थिति में माधुरी ने यह उपलब्धि हासिल की है, उससे पूरा दुर्ग शहर गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने माधुरी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर माधुरी भविष्य में भी सफलता के आकाश छुएगी और ऊंचा मुकाम हासिल कर देश दुनिया में दुर्ग और छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करेगी। 

 

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!