द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोंटा में भेंट मुलाकात के दौरान कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने उप तहसील जगरगुंडा को तहसील बनाने की घोषणा की। उप तहसील दोरनापाल को पूर्ण तहसील का दर्जा देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने आम जनता से शिकायतें और मांगों को सुनने के बाद कोंटा में 30 बिस्तर अस्पताल को 50 बिस्तर करने की घोषणा की।

सीएम ने कोंटा ब्लाक के बंडा गांव और जगरगुंडा में विद्युत सब स्टेशन निर्माण की घोषणा भी की। कोंटा सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर और स्टाफ निवास का निर्माण करने, दुब्बाकोटा में खेल मैदान निर्माण, छत्तीसगढ़ की सीमा पर छत्तीसगढ़ द्वार का निर्माण, एर्राबोर में मिनी स्टेडियम का निर्माण करने की घोषणा भी की।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
