Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुरू किया भेंट-मुलाकात अभियान का दूसरा चरण

कोंटा पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
बस्तर के कोंटा विधानसभा से भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत
मुख्यमंत्री को छिंद पत्तों से बना परम्परागत गुलदस्ता भेंट किया गया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोंटा विधानसभा क्षेत्र से अपने भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरे चरण की शुरूआत की। भेंट-मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री आज रायपुर से कोंटा पहुंचे। कोंटा के गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल में बने अस्थायी हैलीपेड पर उनके स्वागत के लिए भारी जनसमूह मौजूद था, जिन्होंने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से आत्मीय स्वागत किया। स्वागत के दौरान मुख्यमंत्री को छिंद पत्तों से बना परम्परागत गुलदस्ता भेंट किया गया। मुख्यमंत्री ने जनसमूह का अभिवादन किया। कोंटा में भेंट-मुलाकात से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सबसे पहले श्री राम लिंगेश्वर मंदिर पहुंचे और मंदिर में मौजूद स्तम्भ, शिवलिंग व नंदी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लेकर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री के साथ वाणिज्य मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज भी उपस्थित रहे।

 

अस्पताल में भर्ती मरीजों से आत्मीयता से बातचीत की
स्वास्थ्य केंद्र में स्टॉक रजिस्टर की जांच करते हुए मुख्यमंत्री

बस्तर संभाग में भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री 18 मई से 2 जून तक बस्तर के विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। कोंटा विधानसभा क्षेत्र से शुरूआत करते हुए मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने दवाईयों की उपलब्धता की जानकारी ली। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मौजूद बुजुर्ग मरीज के साथ बैठकर उनसे बातचीत की।

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!