- योजनाओं के तहत श्रमिकों को मिलने वाली सामग्री का शीघ्र वितरण करने दिये निर्देश
- श्रमिकों से मिले आवेदनों का तत्काल निराकरण करने कहा
द सीजी न्यूज
राज्य के वन, आवास एवं परिवहन मंत्री व दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने दुर्ग जिले में श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। अकबर ने कहा कि श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं के तहत दी जाने वाली सामग्रियों का तत्काल वितरण किया जाए। उन्होंने श्रमिकों से प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के भी निर्देश दिए।
अकबर ने दुर्ग जिले में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल एवं छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल द्वारा संचातिल योजनाओं की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों को संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया जाए।
अधिकारियों ने बताया कि दुर्ग जिले में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अंतर्गत संचालित योजनाओ में से पांच योजनाओं के तहत श्रमिकों से 132 आवेदन मिले है। इनमे से 89 आवेदनों का निराकरण हो चुका है। शेष आवेदनों पर कार्यवाही जारी है। इसी तरह असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के अंतर्गत संचालित योजनाओं में से सात योजनाओं के तहत श्रमिकों से 259 आवेदन प्राप्त हुए है। इनमें से 36 आवेदनों का निराकरण हो चुका है। शेष आवेदनों पर निराकरण की कार्यवाही की जा रही है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
