Breaking News

गौरवपथ के हरे-भरे पेड़ों पर नहीं चलेगी कुल्हाड़ी, शहर को बनाएंगे ग्रीन सिटी : वोरा

  • वोरा की दो टूक – पेड़ काटने का प्लान ही नहीं बना, पेड़ भी नहीं कटे : कुछ लोग फैला रहे हैं अफवाह 
  • दुर्ग शहर को बनाएंगे क्लीन-ग्रीन सिटी
  • नगर निगम के पिछले कार्यकाल में काटे गए हैं पीपल, नीम के छायादार पेड़  

द सीजी न्यूज 

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने साफ कहा है कि गौरवपथ पर पेड़ों को काटा नहीं जाएगा। गौरवपथ के उन्नयन और सौंदर्यीकरण की योजना में पेड़ काटने की योजना ही नहीं है। भाजपा के कुछ नेता अनावश्यक रूप से यह अफवाह फैला रहे हैं कि गौरवपथ के पेड़ काटे जाएंगे। वोरा ने कहा कि हरे-भरे पेड़ों को काटने का काम नगर निगम के पिछले कार्यकाल में किया गया है। अब शहर में विकास कार्य कराने के नाम पर पेड़ों को नहीं काटा जाएगा।

वोरा ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिये गए हैं कि हरियाली बिखेरकर दुर्ग शहर को ग्रीन सिटी बनाने की मंशा के साथ विकास कार्यों को पूरा किया जाए। गौरव पथ में लगे हरे भरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाने की योजना बनी ही नहीं है। भाजपा के लोग दुष्प्रचार और भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं कि यहां के पेड़ों को काटा जाएगा। वोरा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि गौरवपथ की हरियाली कायम रहेगी। इसमें और इजाफा किया जाएगा। पूरे शहर को हरा भरा बनाने की दिशा में व्यापक स्तर पर प्लानिंग की जाएगी।

विधायक ने अफसरों से कहा है कि गौरवपथ के उन्नयन और सौंदर्यीकरण कार्य के तहत रोड चौड़ीकरण, व्यवस्थित सौंदर्यीकरण, नाली निर्माण और प्रकाश व्यवस्था के कार्य किये जाएंगे। इस संबंध में निगम अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गए हैं। यह कार्य जल्द से जल्द पूरा करने कहा गया है, ताकि दुर्ग शहर को खूबसूरत और व्यवस्थित गौरवपथ की सौगात दी जा सके।

Check Also

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव : केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने 36 विभूतियों-संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित

  राज्योत्सव के समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!