द सीजी न्यूज
दुर्ग जिला मुख्यालय को स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा की मांग पर जिला अस्पताल परिसर में क्रिटिकल केयर यूनिट निर्माण मंजूरी दे दी है। इसके निर्माण पर कुल 24 करोड़ रुपए खर्च किये जाएंगे। सीजीएमएससी द्वारा क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण किया जाएगा। वोरा ने क्रिटिकल केयर यूनिट की मंजूरी देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है।
वोरा ने कहा है कि संवेदनशील मुख्यमंत्री से इस संबंध में मांग की गई थी। दुर्ग को स्वास्थ्य के क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने बड़ी सौगात दी है। वोरा ने इस संबंध में आज कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे से भी चर्चा की है। वोरा ने बताया कि क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण सीएमएचओ कार्यालय के पीछे पुराने टीबी अस्पताल के पास खाली जमीन पर किया जाएगा। यहां यूनिट का निर्माण होने पर गंभीर मरीजों को भर्ती करने और उनके बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

