- विधायक व महापौर ने दादा- दादी नाना-नानी पार्क का जायजा लेने पहुंचे
द सीजी न्यूज
दुर्ग/ शहर में दादा-दादी,नाना-नानी पार्क का कायाकल्प कर दिया गया है। शहर के नागरिकों को परिवार के साथ सुकून के साथ समय बिताने की सुविधा देने के लिए इस पार्क को सजाया-संवारा जा रहा है। पार्क में रंग-बिरंगी रोशनी की गई है। आकर्षक ढंग से रंगरोगन किया गया है।
आकर्षक लाइटिंग और फौव्वारे के साथ पार्क को खूबसूरत बनाने कई कार्य किये गए हैं। रेनोवेशन के बाद पार्क को आज से जनता के लिए खोल दिया गया। इससे पहले विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज पार्क का जायजा लिया।
इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, निगम के एमआईसी मेंबर अब्दुल गनी, दीपक साहू, संजय कोहले, पार्षद भास्कर कुंडले, उद्यान निरीक्षक अनिल सिंह, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, विकास यादव मौजूद थे। दादा-दादी, नाना-नानी पार्क का कायाकल्प विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल के मार्गदर्शन में किया गया। पर्यावरण व उद्यानिकी विभाग प्रभारी सत्यवती वर्मा ने लगातार यहां के कार्यों की मॉनिटरिंग की।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


