द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों सहित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों से जुड़े मंत्रीगण, संसदीय सचिव, विधायकगण, अन्य जनप्रतिनिधि और नागरिकों ने अहिंसा और सहनशीलता की परम्परा में विश्वास रखते हुए सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का विरोध करने के साथ ही सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सदभाव और सूझबूझ को कायम रखने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, आदिम जाति कल्याण विभाग के सचिव डी.डी.सिंह, राजस्व सचिव एन.एन. एक्का, कृषि सचिव डॉ.एस.भारतीदासन, विशेष सचिव व नोडल अधिकारी गोधन न्याय मिशन डॉ. अय्याज फकीर भाई तम्बोली, कृषि संचालक यशवंत कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

