द सीजी न्यूज
राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा है कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण के लिए आम जन को अपने निवास, सार्वजनिक स्थान, बगीचे, गार्डन में वृक्षारोपण के लिए पौधे की जरूरत हो तो जल परिसर, दुर्ग स्थित राज्यसभा सांसद कार्यालय से प्राप्त पौधे प्राप् कर सकते हैं। सांसद कार्यालय से आम जन को नीम, कचनार, गुलमोहर, पीपल, आंवला, कटहल, शिवबबूल पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे।
इसके अलावा भी अगर नागरिकों को किसी दूसरे पौधे की आवश्यकता होगी तो कार्यालय में जानकारी दे सकते हैं। दूसरे पौधे भी उपलब्ध कराए जाएंगे। पौधों के लिए प्रशांत साहू 9340725554, दीपक नायक 9770922223 और कार्यालय के फोन नंबर 0788-2210197 पर संपर्क किया जा सकता है।
सरोज पांडेय ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए पूरे विश्व में विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है। मानवजाति के अस्तित्व के लिए पर्यावरण बेहद महत्वपूर्ण है। पर्यावरण दिवस के अवसर पर लोगों में पर्यावरण जागरूकता के लिए संयुक्त राष्ट्र के आव्हान पर पूरे विश्व मे पौधे लगाए जाते हैं, ताकि भविष्य में हमारी धरती स्वस्थ और सुंदर रहे। सांसद ने सभी नागरिकों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधरोपण की अपील की है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

