Breaking News

भाजयुमो की संभाग स्तरीय बैठक 22 को दुर्ग में : भाजपा के कई दिग्गज नेता आएंगे

द सीजी न्यूज 

भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ की दुर्ग संभाग स्तरीय बैठक रविवार 22 मई को सुबह 10 बजे से जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में होगी। बैठक में राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय, लोकसभा सांसद संतोष पाण्डेय, विजय बघेल, भाजयुमो के प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंह देव, सहप्रभारी ओपी चौधरी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के अलावा भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व छत्तीसगढ़ प्रभारी आलोक डंगस और सह-प्रभारी दीपज्योति मुंद आएंगे।

भाजयुमो की दुर्ग संभाग स्तरीय बैठक में दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, कवर्धा, बेमेतरा के सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री और मंडल अध्यक्ष शामिल होंगे। बैठक में संभाग के सभी वरिष्ठ नेताओं द्वारा भाजयुमो को संगठन की मजबूती और पार्टी कार्यक्रमों की गतिविधियों से संबंधित मार्गदर्शन दिया जाएगा।

Check Also

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री साय ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने के दिए निर्देश

खामभाठा में निर्माणाधीन पुल से बच्चों, ग्रामीणों को हो रही परेशानी को मुख्यमंत्री ने गंभीरता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!