- अकबर ने श्रीराम मंदिर निर्माण का अवलोकन किया
द सीजी न्यूज
कवर्धा शहर के शंकर नगर में श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने शनिवार को श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस अवसर पर श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों और वार्ड वासियों ने मंदिर निर्माण में आर्थिक सहयोग के लिए आग्रह भी किया।
अकबर ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अपने विधायक निधि से तीन लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण की भव्यता में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। शंकर नगर वार्ड वासी और मंदिर निर्माण समिति ने इस सहयोग के लिए अकबर के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष जमील खान, कलीम खान, पार्षद मोहित महेश्वरी, अशोक सिंह, प्रशांत परिहार, मनोज दुबे, दीपक ठाकुर, लेखा राजपूत, राजा द्विवेदी, आदित्य शर्मा, राजबहादुर सिंह, सुजल यादव, भुनेश्वर पटेल, अमित शर्मा, कीर्तन देवांगन सहित वार्डवासी उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

