Breaking News

प्रदेश सरकार से ओबीसी वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग : भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

द सीजी न्यूज 

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के आह्वान पर आज शासकीय जेआरडी स्कूल के सामने गांधी प्रतिमा स्थल के  पास भाजपा नेताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार द्वारा प्रदेश में 27% आरक्षण लागू नही किया है। केंद्र सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव पास किया जा चुका है। प्रदर्शन के बाद इस संबंध में राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।

प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश मंत्री उषा टावरी, भाजपा जिला महामंत्री ललित चन्द्राकर, नटवर ताम्रकार, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा राम खिलावन साहू, भाजपा जिला मंत्री दिनेश देवांगन, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री गजेन्द्र यादव, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष किशोर साहू, राधेश्याम वर्मा महामंत्री, अजय चन्द्राकर, मुकेश सोनकर, मण्डल अध्यक्ष शेखर चन्द्राकर, फत्तेलाल वर्मा, दीपक चोपड़ा आदि भाजपा के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!