Breaking News

परचम कुशाई के साथ उर्स पाक का आगाज : शहर में निकाला गया शाही संदल : कव्वाली का जंगी मुकाबला कल से

द सीजी न्यूज 

दुर्ग / हजरत बाबा सैयद अब्दुर्रहमान शाह काबुलीरहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर 70 वां उर्स पाक शुरू हो गया है। 24 मई को परचम कुशाई व उर्स पाक के ऐलान के समय सांसद विजय बघेल और जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर मौजूद थे। विजय बघेल ने दुर्ग शहरवासियों सहित उर्स पाक के आयोजन में शामिल होने दूर-दूर से आए जायरीनों को मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि उर्स पाक के आयोजन से सामाजिक समरसता का संदेश देने के प्रयासों की सराहना की। आज 25 मई को शाही संदल निकाला गया।

सालाना उर्स पाक कमेटी के महासचिव रऊफ कुरैशी ने बताया कि 26 मई को कव्वाली के जंगी मुकाबले में सिराज चिश्ती कव्वाल एंड पार्टी (भरुच, गुजरात ) का मुकाबला राहत चिश्ती कव्वाल एंड पार्टी (अहमदाबाद, गुजरात) से होगा।इसी दिन रात 9.30 बजे रजा फायर वर्क्स द्वारा आकर्षक आतिशबाजी की जाएगी। 27 मई को रईस अनीस साबरी कव्वाल एंड पार्टी ( दिल्ली) और दानिश इकबाल साबरी (दबंग 3, कुली फिल्म फेम ) के बीच मुकाबला होगा।

28 मई को प्रसिद्ध कव्वाल अजीम नाजां कव्वाल एंड पार्टी ( मुंबई )और मुराद आतिश कव्वाल एंड पार्टी ( बैंगलोर ) के बीच कव्वाली का मुकाबला होगा। उर्स पाक कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश देशलहरा ने सभी श्रद्धालुओं से उर्स पाक कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है।

 

Check Also

जापान के एहिमे यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने देखा छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत का वैभव

सिरपुर की ऐतिहासिक धरोहर ने किया अभिभूत छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने 17 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय डेलीगेशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!