- जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में 56 करोड़ 42 लाख रुपये के 27 विकास कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन किया
द सीजी न्यूज
जगदलपुर में प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम के फ़ुटबाल मैदान को फ़ीफ़ा ने अंतरराष्ट्रीय मानक का प्रमाण-पत्र जारी किया है। मुख्यमंत्री ने प्रियदर्शिनी स्टेडियम में 44 करोड़ 54 लाख से अधिक राशि के 19 विकास कार्य का लोकार्पण और 11 करोड़ 88 लाख से अधिक राशि के 8 विकास कार्य का शिलान्यास किया।
बस्तर में ग्रास रूट लेबल पर सामुदायिक फुटबॉल को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए ओडिशा भुवनेश्वर की आर्डोर फुटबॉल अकादमी, बस्तर जिला फुटबॉल संघ और बस्तर जिला प्रशासन के बीच एमओयू किया गया। इससे बस्तर के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक उपलब्ध हो सकेंगे।
मील का पत्थर साबित होगा यह मैदान
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला मुख्यालय जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए बनाए गए खेल मैदान का उदघाटन किया। मुख्यमंत्री ने खेल मैदान की तारीफ की और कहा कि यह खेल मैदान बस्तर के खेल प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें जरूरी सुविधा प्रदान कर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ लॉन टेनिस खेला और सर्विस शॉट लगाए। मुख्यमंत्री टेनिस ग्राउंड में एनर्जेटिक दिखे और कहा मैदान में सभी खेल खेलकर जाऊंगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

