Breaking News

जैन संतों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से सकल जैन समाज आक्रोशित : छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग की

  • राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन 

द सीजी न्यूज 

दुर्ग/ सकल जैन समाज ने आज जैन संतों के खिलाफ छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल की अभद्र टिप्पणी के विरोध में अमित की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे को मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जैन समाज के संतों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से जैन समाज में आक्रोश है। जगह-जगह विरोध स्वरूप रैली निकालकर कार्यवाही की मांग की जा रही है।

इससे पहले सकल जैन समाज के बैनर तले ओसवाल जैन समाज श्री दिगंबर जैन समाज, मूर्ति पूजक संध श्रमण संघ परिवार साधुमार्गी जैन संघ समरथ जैन परिवार सुधर्म जैन परिवार तेरापंथ जैन समाज सहित जैन समाज के विभिन्न संस्थाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जैन समाज के प्रमुख नागरिकों ने बताया कि आदिवासी समाज के आह्वान पर ग्राम तूएगोंदी, थाना गुंडरदेही, जिला बालोद, छत्तीसगढ़ में आदिवासियों पर हुए हमलों को लेकर बालोद जिला बंद का आह्वान किया गया था। यहां अमित बघेल द्वारा जैन समाज के धार्मिक गुरुओं के खिलाफ अभद्र, अनर्गल और घटिया शब्दों का प्रयोग करते हुए जैन समाज का अपमान किया गया। इसके विरोध में अमित बघेल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल में गौतम बोथरा, महेंद्र दुग्गड़, कांतिलाल बोथरा, दीपक चोपड़ा, टीकम छाजेड़, संदीप लोहाडिया, राजेंद्र श्री श्रीमाल, प्रदीप बोथरा, चुन्नीलाल दुग्गल, गौतम कोठारी, राकेश छाबड़ा, पवन बड़जात्या, जिनेंद्र पाटनी, दीपक जैन, दिलीप, कमलेश बेध, संजू दुग्गड़, नरेंद्र चोपड़ा, निर्मल लोढा, योगेश बरडिया, पप्पू जैन, रूपचंद काला, ऋषभ देशलहरा, पवन कोठारी, हुकुम श्रीश्रीमाल, संतोष देशलहरा, राजेश कटारिया, प्रीतेश जैन सहित जैन समाज के सैकड़ों लोग शामिल थे।

जैन श्री संघ उतई पाटन परिक्षेत्र ने भी कड़ी निंदा की

उतई / जैन श्री संघ उतई पाटन परिक्षेत्र ने भी जैन संतो पर की गई अशोभनीय टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा करते अमित बघेल की गिरफ्तारी व कड़ी कार्यवाही की मांग की है। राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने हेमराज छाजेड़, पुखराज बडेर, बंदिश बेद, नीलम छाजेड़, सतीश पारख, विकास चोपड़ा, शुभम सुराना, नितेश पारख, संदीप दुग्गड़, दीपक भडगतिया, विकास कर्णावट, ज्ञानचंद कोचर, श्रेयांश पारख आदि शामिल थे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!