Breaking News

कमाल है … एक वार्ड ऐसा भी … न कोई समस्या … न कोई शिकायत … आल इज वेल …

  • नगर निगम के जनसमस्या निवारण शिविर में वार्ड 36 से एक भी आवेदन नहीं
  • विधायक अरुण वोरा ने शिविर में नागरिकों से समस्याओं की जानकारी ली 

द सीजी न्यूज 

दुर्ग / शहर में एक वार्ड ऐसा भी है जहां कोई समस्या ही नहीं है। नगर निगम के जनसमस्या समाधान शिविर में आज वार्ड 36 से एक भी आवेदन नहीं आया। न समस्या …  न शिकायत … न कोई मांग …। वार्ड के पार्षद हैं नगर निगम के एमआईसी प्रभारी ऋषभ जैन। मोहन बाल मंदिर गंजपारा में लगे शिविर में तीन वार्डों 36, 37 और 38 के नागरिकों से समस्या शिकायत और मांगों के आवेदन लेने निगम का अमला दिन भर बैठा रहा। वार्ड 36 गंजपारा के किसी भी नागरिक ने शिविर में कोई आवेदन नहीं दिया।

दो वार्डों से 121 आवेदन जमा हुए

शिविर में कुल 121 आवेदन जमा हुए, जिसमें विभिन्न मांगों से संबंधित 118 आवेदन और शिकायतों से संबंधित 3 आवेदन पत्र दिये गए। आबादी पट्टा के 41, आवास योजना के 58 आवेदन जमा किये गए। निगम से संबंधित आवेदनों का मौके पर निराकृत किया गया और पेंशन व राशन कार्ड से संबंधित विभागों से संबंधित आवेदनो को विभागीय अधिकारियों के पास भेज दिया गया है।

ये हैं ऋषभ जैन – वार्ड 36 के पार्षद, जिनके वार्ड में नागरिकों ने समस्या, शिकायत का एक भी आवेदन नहीं दिया …

विधायक अरुण वोरा ने शिविर का जायजा लिया

विधायक अरुण वोरा ने शिविर का जायजा लिया और नागरिकों से मुलाकात की। नागरिकों की समस्याएं सुनने के बाद निगम अफसरों को यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। इस दौरान एमआईसी सदस्य ऋषभ जैन, भोला महोबिया, पार्षद श्रद्धा सोनी, नीता जैन, एल्डरमैन अजय गुप्ता भी शिविर में मौजूद थे। शिविर में नगर निगम के भवन अधिकारी प्रकाश थवानी, जनसमस्या समाधान शिविर के नोड़ल अधिकारी जावेद अली सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!