Breaking News

सत्ती चौरा के नौजवानों ने फिर बिखेरी सामाजिक एकता की खुशबू : शहर में अमन-चैन-सुख-शांति-समृद्धि के लिए बाबा के दरबार में की चादरपोशी

द सीजी न्यूज 

पुराना बस स्टैंड में हजरत बाबा सैय्यद अब्दुर्रहमान शाह काबुली रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर 70 वें सालाना उर्स पाक के अवसर पर गंजपारा के सभी धर्मों के लोगों ने सामाजिक एकता और सद्भावना की मिसाल पेश की। हर साल की तरह इस बार भी बाजे-गाजे के साथ हिंदू-मुस्लिम सहित अन्य समाज के लोगों ने बाबा के दरबार मे चादरपोशी की। सत्ती चौरा वासियों द्वारा विगत कई वर्षों से बाबा के दरबार में चादर चढ़ाई जा रही है।

आयोजक कमेटी के शब्बीर पाकीजा और बिट्टू कुरैशी ने बताया कि यंग स्टार संदल कमेटी, सत्तीचौरा द्वारा इस साल  बाबा की दरगाह में बड़े धूमधाम से चादरपोशी की गई, जिसमें देश के कोरोना योद्धा डॉक्टर, पुलिस, सफाई कर्मचारी, पत्रकार की आकर्षक झांकी सजाई गई। झांकी में कोरोना योद्धा अपने हाथों में चादर लेकर बाबा की दरगाह में चादरपोशी करते नजर आ रहे हैं। यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा की दरगाह पर आकर कोरोना की रोकथाम के साथ ही शहर में सुख-शान्ति-समृद्धि की दुआ की।

चादरपोशी के दौरान साबिर चौहान, रियाज खान, योगेन्द्र शर्मा बंटी, रवि शर्मा, शब्बू पाकीजा, समीर खान, शिशु शुक्ला, समीर खान, इकबाल खान, सलमान खान, आसिफ खान, आशीष मेश्राम, मोहित पुरोहित, गौरव शर्मा, ऋषि गुप्ता, राहुल राठी, इश्शू खान, परवेज खान, शफीक खान, रईस चौहान, रियाज चौहान, मनीष यादव, एजाज खान, रज्जू खान, विक्की शर्मा, दीपक यादव, रवि राजपूत, जब्बार खान, बंटी यादव सहित अन्य सत्ती चौरा वासी उपस्थित थे।

 

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!