Breaking News

वटवृक्ष चबूतरा का वोरा ने किया लोकार्पण

  • वट सावित्री पूजा व कृष्ण कुंज के लिए निगम करें तैयारी : वोरा

द सीजी न्यूज 

पद्मनाभपुर में अखंड सौभाग्य देने वाले वट वृक्ष का आकर्षक चबूतरा बनाया गया है, जिसका आज वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने लोकार्पण किया। मिनी स्टेडियम, जनता मार्केट और ओमकारेश्वर मंदिर में चबूतरे का लोकार्पण विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, वार्ड पार्षद कमला शर्मा, एल्डरमेन राजेश शर्मा द्वारा किया गया। वटवृक्ष का चबूतरा पार्षद निधि से तैयार किया गया है। यहां पूजा करने पहुंच रही महिलाओं में उत्साह है। अब चबूतरे में बैठकर पूजा व कथा का कार्य अच्छे से संपन्न हो सकेगा।

यहां सावित्री और सत्यवान की पूजा की जाती है, जिसमें सुहागिन महिलाएं वटवृक्ष में कच्चा सूत लपेटकर परिक्रमा करती हैं। पूजा के समय महिलाएं वट सावित्री व्रत कथा सुनते हैं। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के साथ ही पुत्र और सुखी जीवन के लिए प्रार्थना करती है। वट सावित्री व्रत हर वर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या को मनाया जाता है। इस बार वट सावित्री व्रत के दिन सोमवती अमावस्या का संयोग बन रहा है। यह पूजा रविवार और सोमवार दोनों दिन मनाया जाएगा। व्रतियों द्वारा पूजा प्रारंभ कर दी गई है।

इस अवसर पर विधायक वोरा ने शहर के समस्त व्रती महिलाओं को वट सावित्री की शुभकामनाएं और मनोकामना पूर्ण होने ईश्वर से कामना की। उन्होंने नगर निगम अफसरों से कहा है कि शहर में विभिन्न वार्डो में वट वृक्षों में चबूतरा का निर्माण करें। स्वच्छ पर्यावरण के लिए रिक्त भूमि पर पौधे लगाएं। शासन द्वारा भी जन्माष्टमी में कृष्ण कुंज के लिए स्थान आरक्षित किया जा रहा है, यहां आम, नीम, पीपल, बरगद के पौधे लगाए जाएंगे। वोरा ने 5 जून पर्यावरण दिवस पर आम जनता से अपील की है कि शहर को ग्रीन सिटी बनाने अधिक से अधिक पौधे लगाने में योगदान दें।

Check Also

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव : केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने 36 विभूतियों-संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित

  राज्योत्सव के समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!