Breaking News

वट सावित्री : पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा व्रत, बरगद पेड़ के नीचे की पूजा-अर्चना

द सीजी न्यूज 

दुर्ग/ न्यू आदर्श नगर गार्डन समेत कई स्थानों पर आज सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा अर्चना कर पति की लंबी उम्र और सुख-शांति की कामना की। वट सावित्री पूजा को लेकर खासा उत्साह दिखा। वट वृक्ष को मौसमी फल अर्पित करने, कच्चे सूत से बांधने और बांस के पंखे से ठंडक पहुंचाने के बाद महिलाओं ने आस्था के साथ इसकी परिक्रमा की। पूजा के बाद वट सावित्री कथा भी सुनी गई।

ज्येष्ठ मास के अमावस्या के दिन पड़ने वाले इस पर्व में सुहागिन महिलाओं ने पूजा की थाली सजाकर वट वृक्ष की बारह बार परिक्रमा के साथ फल-फूल चढ़ाकर सुख-समृद्धि और पति की लंबी आयु की कामना करती है। इस व्रत का विशेष महत्व है। घरों में नई-नवेली दुल्हनों के साथ सुहागिन महिलाएं बरगद पेड़ के नीचे पहुंचकर पूरे दिन पूजा-अर्चना करती हैं। आज वट सावित्री पूजा के दौरान सरिता ठाकुर, श्वेता बक्शी, ज्योति कनोज, बबीता देशमुख, पूनम सिंह, प्रियंका पटेल, उषा राजपूत, ऋतु गौतम, उष्पा बथाव के अलावा बड़ी संख्या में कालोनी की महिलाएं मौजूद थी।

इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि वट सावित्री पूजन करना फलदायक होता है। व्रत रखने वाली महिलाओं के अनुसार इस व्रत को सबसे पहले सावित्री ने रखा और अपने पति सत्यवान के प्राण को यमराज से वापस मांगकर लाई थीं। तब से इस व्रत को सुहागिनें रखती हैं। वट सावित्री व्रत में महिलाएं 108 बार बरगद की परिक्रमा करती हैं। वट सावित्री पूजन करना बेहद फलदायक होता है।

Check Also

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव : केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने 36 विभूतियों-संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित

  राज्योत्सव के समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!