- उपभोक्ताओं को बताएं – प्लास्टिक चावल नहीं है फोर्टिफाईड चावल
द सीजी न्यूज
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा मध्यान्ह भोजन तथा पूरक पोषण आहार योजना के तहत दिसम्बर 2021 से प्रदेश के सभी जिलों में ऑयरन, फॉलिक एसिड एवं विटामिन बी-12 युक्त फोर्टिफाईड चावल का वितरण किया जा रहा है। साथ ही मई 2022 से प्रदेश के 10 आकांक्षी जिलों और 2 उच्च प्राथमिकता वाले जिलों सहित कुल 12 जिलों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशनकार्डधारी परिवारों को भी फोर्टिफाईड चावल का वितरण किया जा रहा है।

फोर्टिफाईड चावल आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी-12 युक्त होता है, जिसके कारण यह सामान्य अरवा चावल से अलग दिखता है। लोगों को भ्रम होता है कि यह प्लास्टिक चावल है। सामान्य चावल को पौष्टिक और आयरन युक्त बनाने में जो प्रक्रिया अपनाई जाती है, उसके कारण फोर्टिफाईड चावल काफी चिकना दिखता है। राशन दुकानों के माध्यम से फोर्टिफाईड चावल वितरण को लेकर लोगों के मन में यह संदेह है कि यह प्लास्टिक चावल है, जब कि ऐसी स्थिति नहीं है। फोर्टिफाईड चावल सामान्य चावल से बेहतर गुणवत्ता एवं पौष्टिकता से युक्त है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान राशन दुकानों का निरीक्षण के दौरान भी उपभोक्ताओं द्वारा भ्रमवश फोर्टिफाईड चावल को प्लास्टिक चावल बताया गया, जबकि राशन दुकानों के माध्यम से गुणवतायुक्त फोर्टिफाईड चावल का वितरण उपभोक्ताओं को किया जा रहा है, ताकि इसके सेवन से पोषण स्तर बेहतर हो सके।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal