Breaking News

सूपा बोले तो बोले … चलनी भी बोल रही है, जिसमें छेद ही छेद हैं : हल्लाबोल प्रदर्शन करना सरोज पांडेय को शोभा नहीं देता : शंकरलाल ताम्रकार

द सीजी न्यूज 

दुर्ग नगर निगम के इतिहास में अब तक के श्रेष्ठतम महापौर कहे जाने वाले शंकरलाल ताम्रकार ने भाजपा के हल्लाबोल प्रदर्शन पर करारा प्रहार किया है। ताम्रकार ने कहा कि दुर्ग नगर निगम की कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठाना राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय को शोभा नहीं देता। सरोज के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार, अनियमितता और झूठा श्रेय लेने का सिलसिलेवार खुलासा करते हुए शंकरलाल ताम्रकार ने कहा कि सरोज पांडेय ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर सूपा बोले तो बोले … चलनी भी बोल रही है वाली कहावत को चरितार्थ कर दिया है। यह सबको पता है कि चलनी में छेद ही छेद हैं।

शंकरलाल ताम्रकार ने कहा कि 10 साल के सरोज पांडेय के महापौर कार्यकाल में शहर विकास के नाम पर सिर्फ दिखावेबाजी होती रही। इस दौरान जमकर भ्रष्टाचार किया गया। अनियमितता और झूठा श्रेय लेने का इतिहास रचा गया। ताम्रकार ने सरोज पांडेय के कार्यकाल की खामियां और भ्रष्टाचार बिंदुवार गिनाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में  रिक्शाचालकों को भी नहीं बख्शा गया। उनके लिए एप्रन खरीदी में भी जमकर भ्रष्टाचार हुआ।

शंकरलाल ताम्रकार ने गिनाई सरोज के कार्यकाल की खामियां

1 – अटल आवास, वाल्मीकि आवास, राजीव शहरी निर्धन आवास निर्माण में मनमाना भ्रष्टाचार किया गया। ये आवास लोगों के रहने लायक नहीं है।

2 – पुष्पवाटिका का निर्माण शिवनाथ तट पर हुआ, जो सिर्फ दिखावा रहा, एक साल के भीतर पुष्पवाटिका उजड़ गई। म्यूजिकल फाउंटेन कहां गया, किसी को पता नहीं।

3 – लुचकी तलाब में फौव्वारा और मोटरबोट तत्कालीन महापौर के एलबम तक सीमित रहा।

4 – सड़क-नाली निर्माण में गुणवत्ता की कमी रही।

5 – शंकर नाला में करोड़ों के घपला का बोलबाला रहा।

6 – सीमेंटीकरण सड़को की स्थिति दयनीय रही।

7 – दुकानों के निर्माण और आबंटन में भारी भ्रष्टाचार किया गया। दुकानों की जर्जर हालत हो गई है। उस कार्यकाल में बनी दुकानों आज तक कोई लेने वाला नही मिला।

8 – गोकुल नगर में समुचित व्यवस्था न होने के कारण डेयरी व्यवसाय से जुड़े लोग वहां जाने से कतराने लगे। यह योजना भी फ्लाप रही।

9 – फुटपाथ, ट्यूबलर पोल, हाई मास्क लाइट, गुमटी में भारी भ्रष्टाचार किया गया।

10 – महिला समृद्धि बाजार के निर्माण में अनियमिताएं और भारी भ्रष्टाचार हुआ।

11 – रिक्शा चालकों को दिए गए एप्रन की खरीदी में भ्रष्टाचार किया गया।

12 – वृक्षारोपण में भ्रष्टाचार और पूर्वजों के नाम से वृक्षारोपण करने की फ्लाप योजना बनाकर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया गया।

13 – तत्कालीन महापौर व राज्यसभा सांसद द्वारा समर्पण नामक मैगजीन के नाम से भ्रमित जानकारियां देकर लोगों की आंखों में धूल झोंकने का काम हुआ।

जिसमें – पेज नंबर 11 में सेंचुरी चौक के निर्माण को अपने कार्यकाल का बताया गया है जबकि यह कार्य कांग्रेस कार्यकाल में हुआ था।

– पेज नंबर 10 में महात्मा गांधी की प्रतिमा जो डॉक्टर दीक्षित की स्मृति में बनाई गई थी, जिसमें सरोज पांडेय का कोई योगदान नहीं, फिर भी मैगजीन में शामिल कर लोगो को दिग्भ्रमित किया गया।

– समर्पण मैगजीन के मुख्य पृष्ठ और नगर सुराज अभियान में हिंदी भवन को ऐसे प्रदर्शित किया गया, मानो उनके कार्यकाल में बनाया गया हो।

– पटेल चौक पर स्थापित प्रतिमा जो अष्टधातु की थी, उसे हटाकर दूसरी प्रतिमा स्थापित कर शिलालेख पर अपना नाम लिखा गया। ऐसा करके दुर्ग की जनता को गुमराह किया गया।

– “विकास और विश्वास” के सफर नामक़ पुस्तिका में कलेक्टरेट भवन पेज 25 शिवनाथ नदी में इंटकवेल, राजेन्द्र पार्क, पेज 72 में जो ब्रिटिश काल मे और कांग्रेस के शासन काल में बना है, उस पर वाहवाही लूटने और जनता को गुमराह करने का काम किया गया।

– कई निर्माण कार्य जो निगम द्वारा कराए गए थे जिन्हें अपने कार्यकाल का बताया गया है। यह केवल झूठ का पुलिंदा है।

– तत्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी के शासन काल में दुर्ग नगर निगम को अन्य नगर निगमों की अपेक्षा अधिक राशि आबंटित की गई थी, उसके बावजूद तारा मंडल फ्लॉप, चौपाटी चौपट, बच्चो की ट्रेन फुस्स।

– कमल कलश फेल हो गए। मोती काम्प्लेक्स की दो दुकानों, महिला समृद्धि बाजार की दुकानों और अन्य दुकानों की आबंटन संबंधी शिकायतों पर न कोई काम हुआ, न जांच हुई।

शंकरलाल ताम्रकार ने कहा कि भाजपा नेता अच्छी तरह समझ लें कि उनके 20 साल के नगर निगम कार्यकाल  में दुर्ग शहर में विकास को लेकर बताने लायक कुछ नहीं है। वे जो कुछ कहेंगे, उसमें छेद ही छेद मिलेंगे।        

Check Also

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव : केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने 36 विभूतियों-संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित

  राज्योत्सव के समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!