Breaking News

नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा के वार्ड में नागरिक सुविधाओं का हाल बेहाल

  • निगम के नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा के वार्ड में जनसमस्याओं का अंबार
  • निजी कार्य से वार्ड 53 पहुंचे विधायक अरुण वोरा को नागरिकों ने बताई समस्याएं
  • साफ कहा – वार्ड पार्षद को विकास कार्य कराने में दिलचस्पी नहीं

द सीजी न्यूज

किसने बनवाई ऐसी सीमेंट रोड … क्वालिटी का अंदाज लगा लीजिये …

वार्ड 53 के नागरिकों ने आज विधायक अरुण वोरा के सामने रोड, नाली निर्माण और सफाई न होने जैसी कई समस्याएं गिनाते हुए कहा कि इन समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाना चाहिए। नागरिकों ने कहा कि यहां सफाई जैसी अनिवार्य सेवा का भी एकदम बुरा हाल है। वार्ड पार्षद अजय वर्मा नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष भी हैं।

ये नाली है … टूटी फूटी नाली … गंदगी से अटी पड़ी … झाड़ियों की सफाई भी नहीं …
आप मानें न मानें … ये भी नाली है … पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी … भ्रष्टाचार के स्मारक के अवशेष की तरह

नागरिकों ने कहा कि वार्ड पार्षद अजय वर्मा शहर की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते हैं, लेकिन वार्ड की समस्याओं को सुलझाने में उनकी जरा भी दिलचस्पी नहीं है। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने वार्ड की समस्याओं की सुध भी नहीं ली।वार्ड के छाया पार्षद भोजराज यादव सहित स्थानीय नागरिकों ने समस्याएं गिनाते हुए कहा कि वार्ड में संचालित डेयरी के कारण लोग बेहद परेशान हैं। इसके कारण गंदगी और बदबू की समस्या है।

डिजाइनदार नाली भी देखिये … कहीं संकरी … कहीं चौड़ी … कहीं टूटी फूटी

ज्यादातर नालियां टूट-फूट गई हैं, कई जगहों पर नालियों के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान ही नहीं रखा गया। जहां नालियां बनी हैं, वहां सफाई का बुरा हाल है। यही हाल सड़कों का है। सड़कें भी टूट-फूट चुकी हैं। सीमेंट सड़क पर जबर्दस्त क्रेक हैं। इन सड़कों की मरम्मत कराना जरूरी है। कई जगह सड़कों पर गड्‌ढे हैं। ऊबड़खाबड़ सड़क पर आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।

जहां विधायक खड़े हैं, वहां की रोड एक तरह से गायब हो चुकी है। घटिया क्वालिटी से निर्माण के कारण सड़क पर बेशुमार क्रेक भी।

वोरा ने इन समस्याओं को देखने के बाद कहा कि वार्ड के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को नागरिक समस्याओं का निराकरण कराना चाहिए। उन्होंने निगम अफसरों को निर्देश देते हुए कहा कि वार्ड में नियमित रूप से सफाई कराएं। नाली और सड़क निर्माण का काम भी तत्काल कराया जाए। अब वे नियमित रूप से वार्ड का दौरा कर समस्या होने पर तत्काल निराकरण कराएंगे।

वोरा ने निगम अफसरों से कहा है कि जनसमस्या निवारण शिविर में मिलने वाली समस्याओं का निराकरण करने फील्ड में उतरें। वार्डों का भ्रमण करने के साथ ही मूलभूत सुविधाओं का जल्द से जल्द समाधान करें। राज्य सरकार ने विकास कार्यों के लिए पर्याप्त राशि मुहैया कराई है। वार्ड का नियोजित विकास किया जाना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!