Breaking News

साहब मेरी सागौन की लकड़ी दिला दो, पड़ोसी चोरी कर लिया है : बेचारे कलेक्टर का इसमें कोई दोष नहीं है

  • जब महिला ने कलेक्टर को बेचारा कहा तो मुख्यमंत्री ने जमकर लगाए ठहाके

द सीजी न्यूज 

कांकेर विधानसभी के बादल गांव में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान एक महिला किरणमयी रजक ने ऐसी बात कह दी कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ठहाके मार कर हंसने लगे। किरणमयी रजक ने अपने निजी खेत में सागौन के पेड़ लगाए थे, जिसे उनके पड़ोसी ने बिना बताए काट लिया और लकड़ी को रख लिया। इस पर महिला ने कलेक्टर से शिकायत की। कलेक्टर के निर्देश पर वन विभाग ने काटी हुई लकड़ी को जब्त कर लिया।

महिला ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से कहा कि उसकी सागौन की लकड़ी दिला दें ताकि वो उससे आर्थिक लाभ ले सके। मुख्यमंत्री ने किरणमयी से कहा कि कलेक्टर से शिकायत की थी क्या ? किरणमयी रजक को लगा कि मुख्यमंत्री कलेक्टर को डांटेगे। इस पर उसने मुख्यमंत्री से कहा कि ‘‘साहब इसमें बेचारे कलेक्टर का कोई दोष नहीं है।’’

ये सुनते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ठहाके लगाकर हंसने लगे। मौके पर मौजूद सभी लोग हंसते रहे। बाद में मुख्यमंत्री ने महिला को नियम बताते हुए कहा कि जब्त लकड़ी को वन विभाग नीलाम करेगा और उसके पैसे तुम्हें मिल जाएंगे। इससे तुम्हारी समस्या का निदान हो जाएगा।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!