मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर निवासी संदीप श्रीवास्तव को फिल्म ‘शेर शाह’ में बेस्ट स्क्रीन प्ले के लिए आईफा अवॉर्ड 2022 मिलने पर बधाई दी है। ‘शेरशाह’ फिल्म की कहानी ने लोगों का दिल जीत लिया था।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया है कि बिलासपुर के संदीप श्रीवास्तव को फ़िल्म शेरशाह के स्क्रीनप्ले के लिए आईफा अवॉर्ड मिला है, उन्हें बहुत-बहुत बधाई।