द सीजी न्यूज
कांकेर / प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बस्तर संभाग की 12 विधानसभा में भेंट-मुलाक़ात पूरी हो गई है। साढ़े तीन साल में बस्तर और कांकेर में परिवर्तन दिख रहा है। जो परिवर्तन हुए हैं, वो सबको दिख रहे हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सभी जिलों में अच्छा काम हुआ है। आदिवासियों की आय के साधन बढ़े हैं। हर विधानसभा में बैंक की माँग आ रही है। आर्थिक गतिविधियों में इज़ाफ़ा हुआ है। मोटरसाइकल, कार, ट्रैक्टर के शो रूम बढ़े हैं।

सीएम ने कहा कि कृषि में किसानों की रुचि बढ़ी है। इसी कारण बैंकों की माँग बढ़ी है। क्षेत्र में हो रही समृद्धि के कारण लोग वाहन खरीद रहे हैं। वाहनों की बिक्री भी बढ़ी है। यह सुखद संकेत हैं। इसके अलावा महुआ की ख़रीदी बढ़ी है। काजू से लेकर मिलेट्स और महुआ का मूल्य संवर्द्धन होने से लोगों की जेब में पैसा आ रहा है। सीएम ने कहा कि वे सन्तुष्ट हैं कि सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन ज़मीनी स्तर पर हो रहा है। लोग सीधे योजनाओं का लाभ ले रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भेंट मुलाकात के दौरान जो घोषणाएँ की गई हैं, उनके क्रियान्वयन के लिए 15 दिन में कार्ययोजना बनाने के लिए अधिकारियों को कहा है। बंदोबस्त त्रुटि के लिए ड्रोन से सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, हाट बाज़ार क्लीनिक, नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी, गोधन न्याय जैसी अनेक अभिनव योजना शुरू की। उन्होंने आगे कहा कि जब तक बस्तर के लोग सहमत नहीं होंगे, बोधघाट परियोजना प्रारम्भ नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेसवार्ता में कांकेर में पत्रकार भवन के निर्माण के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा भी की।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal