Breaking News

पार्षद के आग्रह पर तपती दोपहरी में एक्टिवा में सवार होकर जनसमस्या देखने निकले विधायक

द सीजी न्यूज 
दुर्ग/ नगर निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत आज विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल ने वार्ड क्रमांक 59 में आयोजित जनसमस्या समाधान शिविर का औचक निरीक्षण किया। शिविर में विधायक वोरा के सामने नागरिकों ने समस्याओं से अवगत कराया और तत्काल  निराकरण का आग्रह किया। ज्यादातर लोगों ने पट्टा और सड़क-नाली, पेयजल सप्लाई में पर्याप्त प्रेशर न होने की शिकायत की। कातुल बोड स्थित आमातालाब में पसरी गंदगी को लेकर लोगों में आक्रोश देखा गया।
नागरिकों की शिकायत और वार्ड पार्षद शिवेंद्र परिहार के आग्रह पर विधायक अरुण वोरा तपती दोपहरी में पार्षद की एक्टिवा में सवार होकर तालाब का निरीक्षण करने पहुँच गए। तालाब का हाल देखकर वोरा ने नाराजगी जताई। वोरा ने कहा कि तालाब न सिर्फ आसपास के भूजल स्तर और निस्तारी के लिए उपयोगी हैं, बल्कि साफ-सुथरे तालाब स्वच्छ शहर की पहचान होते हैं। विधायक ने कहा राज्य शासन की प्राथमिकता तालाबों को सहेजकर रखने की है। शहर में लगभग 36 तालाब है जिनमें से लगभग 11 तालाबो के सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है।
उन्होंने कातुलबोर्ड आमा तालाब के साफ सफाई और जलभराव के लिए अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आने वाले समय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत दुर्ग आएंगे। मुख्यमंत्री शहर की उप्लब्धियों, चल रहे कार्यों के अलावा समस्याग्रस्त क्षेत्रों और  आम जनता से बातचीत करेंगे। इसे ध्यान में रखते हुए तालाबों की हालत सुधारने की जरूरत है। कातुलबोड तालाब में भरे गंदे पानी की समस्या को लेकर कलेक्टर से चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री के दुर्ग आगमन के पहले तालाबों को व्यवस्थित किया जाना चाहिए। निरीक्षण के दौरान एमआईसी मेंबर संजय कोहले, कार्यपालन अभियंता राजेश पांडेय, सहायक अभियंता शंकर दयाल शर्मा, उपअभियंता पंकज साहू समेत अन्य मौजूद थे।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!