Breaking News

बिना सूचना कार्यालय में अनुपस्थित : ईई, एई और सबइंजीनियर को शोकाज नोटिस

  • 3 दिनों के भीतर मांगा जवाब

द सीजी न्यूज

भिलाई नगर/ नगर निगम भिलाई में बिना कारण ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित रहने वाले तीन अभियंताओं को निगम ने शो कॉज नोटिस जारी किया है। तीनों अभियंता मदर टैरेसा नगर जोन में पदस्थ है। बिना पूर्व सूचना व अनुमति के अनुपस्थित रहने वाले कार्यपालन अभियंता टी.के. रणदिवे, सहायक अभियंता अनिल कुमार सिंह व उप अभियंता कृष्ण कुमार जंघेल को अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

तीनों अभियंता जोन क्रमांक 3 मदर टेरेसा नगर ऑफिस में उपस्थिति दर्ज कराने के बाद बिना पूर्व सूचना व अनुमति के कार्यालय से अनुपस्थित थे, जिससे निगम के मदर टेरेसा नगर जोन कार्यालय के कई ऐसे महत्वपूर्ण कार्य थे, जो प्रभावित हुए। इसे निगम ने गंभीरता से लिया और अभियंताओ को नोटिस जारी किया है। नोटिस में लिखा है कि नोटिस जारी करने के 3 दिनों के भीतर अनुपस्थित रहने के कारण का जवाब दें। निर्धारित समय अवधि में समाधान कारक जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर इन अभियंताओं के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे समय-समय पर अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति का निरीक्षण औचक रूप से करते हैं। इस दौरान अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाती है। कार्यालयीन समय में ड्यूटी से नदारद रहने पर कई कार्य प्रभावित होते साथ ही आम नागरिकों को भी अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं सब परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए निगमायुक्त कभी भी कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!