Breaking News

ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट में बनने लगा कांच का पुल : आईलैंड तक पहुंचने ग्लास ब्रिज के अलावा बोट की सुविधा भी

  • महापौर धीरज बाकलीवाल और प्रभारी आयुक्त आशीष देवांगन ने लिया जायजा
  • निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करा लेने दिये निर्देश

द सीजी न्यूज 

दुर्ग। ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट निर्माण कार्य का आज महापौर धीरज बाकलीवाल और प्रभारी आयुक्त आशीष देवांगन ने निरीक्षण किया। ठगड़ा बांध के बीचों बीच आईलैंड बनाया जा रहा है। आईलैंड तक बोट से पहुंचा जा सकेगा। महापौर के निर्देश पर आठ फीट चौड़ा एप्रोच ब्रिज भी बनाया जा रहा है। एप्रोच ब्रिज का तल परदर्शी होगा, यानी कांच का होगा। ब्रिज पर पैदल चलने वालों को ठगड़ा बांध के जल स्तर से कुछ ऊंचाई पर कांच के तल पर वाकिंग का सुखद् अनुभव मिलेगा।

निरीक्षण के दौरान ठगडा बांध पिकनिक स्पॉट में बन रहे फूड जोन, पार्किंग स्थल, गार्डनिंग स्थल, चौपाटी आदि निर्माण कार्याें को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिये गए। महापौर धीरज बाकलीवाल व प्रभारी आयुक्त आशीष देवांगन ने अधिकारियों और निर्माण एजेन्सी को सभी कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये गए। महापौर ने अधिकारियों के साथ शंकर नगर नाला पर संतरा बाडी में निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण भी किया।

निर्माण एजेन्सी के ठेकेदार और संबंधित सहायक अभियंता को पुल की ढलाई का काम शीघ्र पूर्ण कराने के साथ ही नाले के भीतरी हिस्से में जमा मिट्टी को तत्काल निकालने के निर्देश दिये गए। शंकर नाला निर्माण कार्य लगभग पूर्णता की ओर अग्रसर है। निरीक्षण के दौरान पीडब्लूडी प्रभारी अब्दुल गनी, संजय कोहले, दीपक साहू, पार्षद अमित देवांगन, कार्यपालन अभियंता राजेश पांडे, सहायक अभियंता आरके जैन, भवन अधिकारी प्रकाश थवानी, जनसंपर्क अधिकारी दुर्गेश गुप्ता सहित सब इंजिनियर व कांट्रैक्टर उपस्थित रहे।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!