द सीजी न्यूज 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 4 जुलाई को मरवाही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मरवाही, कोटमी और केंवची में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे और पेण्ड्रा में आयोजित आदिवासी समाज के सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री गौरेला में विभिन्न समाज और संगठनों के पदाधिकारियों से भी मिलेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 4 जुलाई को बैकुंठपुर में सुबह 10 बजे से 11.10 बजे तक अधिकारियों की बैठक, मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा और विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण करने के बाद वहां से मरवाही के लिए हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री 11.50 बजे से 1.05 बजे तक मरवाही में आम जनता से भेंट-मुलाकात करने के बाद पेण्ड्रा विकासखण्ड के ग्राम कोटमी में दोपहर 2.10 बजे से 3.25 बजे तक और 4 बजे से 5.15 बजे तक गौरेला विकासखण्ड के ग्राम केंवची में आम जनता से भेंट-मुलाकात कर शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के बारे में फीडबैक लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पेण्ड्रा के मल्टीपरपस स्कूल में आयोजित आदिवासी समाज के सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 7.30 बजे से रात्रि 9.30 बजे तक गौरेला में विभिन्न समाज और संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री गौरेला में ही रात्रि विश्राम करेंगे।