Breaking News

‘चार बार मुख्यमंत्री रहा, राज्यपाल ने कभी पेड़ा नहीं खिलाया’: पवार के सहारे सामना में शिवसेना का वार

द सीजी न्यूज 

एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इस बीच शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर प्रहार किया है। सामना में लिखा है कि महाराष्ट्र में सरकार बदलने से राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी सबसे ज्यादा खुश हैं। सामना में शिवसेना ने एनसीपी चीफ शरद पवार के हवाले से लिखा है कि ‘मैं चार बार मुख्यमंत्री रहा, लेकिन राज्यपाल ने कभी पेड़ा नहीं खिलाया।’ 

राज्यपाल अंग्रेजों की तरह खुश
सामना में शिवसेना ने लिखा – महाराष्ट्र में सरकार बदलने से हमारे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी सबसे ज्यादा खुश हैं। अंग्रेजों ने जब क्रांतिकारी भगत सिंह को फांसी दी थी, तब वे खुश थे। उन्हीं अंग्रेजों की तरह राज्यपाल भी खुश हैं। उद्धव ठाकरे जब मुख्यमंत्री बने थे, तब राज्यपाल खुश नहीं थे, या फिर राजभवन स्थित पेड़े की दुकान बंद हो गई थी।
दरअसल, बागी विधायक एकनाथ शिंदे और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस पिछले दिनों राज्यपाल से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों की ओर से सरकार बनाने का दावा पेश किया गया था, जिसके बाद राज्यपाल ने दोनों नेताओं को मिठाई खिलाई। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद शरद पवार का बयान सामने आया कि – मैं चार बार मुख्यमंत्री रह चुका हूं, लेकिन राज्यपाल ने एक बार भी पेड़ा नहीं खिलाया।
भगवाधारी विधायक जुगनू भी नहीं 
शिवसेना ने सामना में आगे लिखा है कि – शिवसेना प्रमुख का स्मारक चेतना और ऊर्जा का सूर्य है। ये भगवाधारी विधायक उसके आगे जुगनू भी नहीं हैं। शिवसेना में रहने के दौरान तेज, रुआब, हिम्मत, सम्मान व स्वाभिमान था। ‘कौन आया, रे कौन आया, शिवसेना का बाघ आया’ ऐसी गर्जना की जाती थी, लेकिन वैसा कोई दृश्य अब देखने को नहीं मिला। विधायकों के चेहरे उतरे हुए थे, उनका पाप उनके मन को कचोट रहा था, ऐसा उनके चेहरों से साफ प्रतीत हो रहा था।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!