Breaking News

चार विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मारे राज्य भर में छापे

कोल वाशरी, कोल डिपो पर अचानक पहुँचा दल
लगातार मिल रही थी शिकायतें
– खनिज, राजस्व, पर्यावरण और जीएसटी विभाग की संयुक्त कार्यवाही

द सीजी न्यूज़
खनिज विभाग द्वारा गठित राज्य स्तरीय टीम एवं पर्यावरण विभाग, जीएसटी, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा गतौरा एवं हिंडाडीह स्थित हिन्द एनर्जी, हिन्द मल्टी, क्लीन कोल वाशरियों एवं गतौरी स्थित सत्या पावर कोल् वाशरी, फील वाशरी में जांच की जा रही है
खनिज विभाग ने कोरबा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा और रायगढ़ जिलों में स्थित सभी कोल् वाशरी व कोल डिपो की जांच के लिए 10 टीमें गठित की
टीमों में 50 अधिकारी शामिल किये गए।
संयुक्त टीम के अधिकारी जांजगीर-चांपा और रायगढ़ जिले की कोल वाशरियों व कोल डिपो में दबिश देकर जांच-पड़ताल कर रहे है
कोरबा जिले में खनिज, राजस्व, पुलिस तथा जीएसटी विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने कोल वाशरी दीपका, गेवरा, चाकाबुर्रा, रैकी, रतीजा, मारुति, इंडस उद्योग एंड प्राइवेट लिमिटेड, कोठरी और पावर प्लांट क्रमश चकाबूरा 2×135, 2×30, रतीज़ा पावर 50×2, मारुति 300 मेगावाट, रेकी पावर 63 मेगावाट में अधिक मात्रा में कोल स्टॉक, पर्यावरण के नियमों का उल्लंघन, भूमि संबंधी दस्तावेजों में कमियां, वेवब्रिज के कैलीब्रेशन में अंतर तथा अन्य कमियों की सघन जांच पड़ताल की कार्रवाई की गई

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!