Breaking News

वोरा के पुत्र संदीप के विवाह समारोह में शामिल होने आज मुख्यमंत्री दुर्ग आएंगे : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस कोषाध्यक्ष पवन बंसल सहित दिग्गज नेताओं ने वोरा को फोन पर दी बधाईयां

  • केंद्रीय मंत्री समेत कांग्रेस नेताओं ने नव दंपति को दिया आशीर्वाद
  • विवाह समारोह में शामिल होने आएंगे कई दिग्गज नेता

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग आएंगे। अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के पौत्र और स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के पुत्र संदीप वोरा के विवाह समारोह में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इधर, देश के दिग्गज नेताओं की ओर से वोरा परिवार और नव दंपति को विवाह की बधाईयां और शुभकामनाएं दी जा रही है। आज सुबह केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पवन बंसल, कांग्रेस महासचिव शक्ति सिंह ने भी विधायक अरुण वोरा को फोन पर चिरंजीव संदीप वोरा के विवाह की बधाई देते हुए नवदंपति को आशीष दिया। राजनाथ सिंह ने वोरा से चर्चा के दौरान कांग्रेस कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा के सीधे सरल व्यक्तित्व को भी याद किया।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी वोरा को संदीप वोरा के विवाह अवसर पर बधाई देते हुए नव दंपति को आशीर्वाद दिया था। आज विवाह समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा राज्य के कई मंत्री व गणमान्य जनप्रतिनिधि, नागरिक भी विवाह समारोह में शामिल होने आज दुर्ग आ रहे हैं।    

 

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!