द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर में दुर्ग पहुंचे और गायत्री पैलेस में दुर्ग के वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए। उन्होंने अरूण वोरा के पुत्र संदीप वोरा और पुत्रवधु ऋषिका वोरा को आशीर्वाद प्रदान किया। मुख्यमंत्री करीब एक घंटे तक विवाह समारोह में रहे। पारिवारिक माहौल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी शांति वोरा से आशीर्वाद लिया और विधायक अरुण वोरा सहित वोरा परिवार के सभी सदस्यों से आत्मीयता से मुलाकात की।
इस दौरान विवाह समारोह में पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, विधायक देवेंद्र यादव, दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार, अरविंद वोरा, राजीव वोरा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

