द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पूर्व विधायक स्व. भजन सिंह निरंकारी के भिलाई स्थित आवास पहुंचकर उनके शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने स्व. निरंकारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी स्मृतियों को परिवारजनों के साथ साझा किया। मुख्यमंत्री ने स्व. निरंकारी की धर्मपत्नी नरेंदर कौर निरंकारी और पुत्र संदीप निरंकारी व परिजनों को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल, पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, मुख्यमंत्री के ओएसडी मनीष बंछोर सहित अन्य कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री के साथ थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
