Breaking News

भाजपा पार्षदों ने किया राष्ट्रगान का अपमान : युवा कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग की

द सीजी न्यूज 

विपक्षी पार्षदों द्वारा नगर निगम दुर्ग की सामान्य सभा में राष्ट्रगान का अपमान किये जाने के मामले में युवा कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग की है। युवा कांग्रेस नेता मोहित वालदे ने नगर निगम के सभापति राजेश यादव को ज्ञापन देते हुए कहा है कि 20 जुलाई बुधवार को खालसा पब्लिक स्कूल के सभागार में नगर निगम दुर्ग की सामान्य सभा का आयोजन किया गया था। इसी दौरान विपक्ष और निर्दलीय पार्षदों द्वारा राष्ट्र गान का खुलेआम अपमान किया गया।

सामान्य सभा शुरू होते ही जैसे ही राष्ट्रगान प्रारंभ हुआ, भाजपा पार्षदों ने माइक का तार खींचकर तोड़ दिया। कुछ विपक्षी पार्षद कुर्सी-टेबल पटकते रहे और निगम सभापति के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। भाजपा व निर्दलीय पार्षदों ने राष्ट्रगान के दौरान जमकर तोड़फोड़ और शोरशराबा किया। राष्ट्रगान का अपमान करने वाले भाजपा पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में दुर्ग जिला युवा कांग्रेस के सदस्य मोहित वालदे, रत्नदीप कसार, दीपेश देवांगन, आनंद कपूर ताम्रकार, एल्डरमैन हरीश साहू, शिवाकांत तिवारी, स्वतंत्र ताम्रकार, गौरव सेन, प्रशांत राव सहित अन्य युवा कांग्रेसी शामिल हैंं।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!