Breaking News

शिवनाथ से जल लेकर निकली भव्य कांवड़ यात्रा : देवबलोदा में किया जलाभिषेक : वोरा ने भिलाई में किया कांवड़ियों का अभिनंदन, सभी की खुशहाली की कामना की

द सीजी न्यूज 

हर साल की तरह इस बार भी शिवनाथ नदी से कांवड़ यात्रा निकाली गई। हनुमान सेवा वाहिनी समिति के नेतृत्व में निकली कांवड़ यात्रा नेतृत्व विधायक देवेंद्र यादव और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने किया। शिवनाथ नदी से कावड़ में जल लेकर पैदल मार्ग से निकले। यहां से 27 किलोमीटर पैदल चलकर सभी लोग देव बलौदा पहुंचे। यहां भगवान शिव के प्राचीन मंदिर में शाम को जलाभिषेक किया गया।

भिलाई के सेक्टर 5 चौक पर स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने कांवड़ यात्रा में शामिल सभी श्रध्दालुओं को शुभकामनाएं दी। सभी की खुशहाली के साथ उनकी मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना की। वोरा ने दुर्ग भिलाई सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश और देश में खुशहाली की कामना की है।

कांवड़ यात्रा के दौरान निकाली गई झांकी
कावड़ियों ने सबसे पहले सुबह 6 दुर्ग शवनाथ नदी घाट से कावड़ में जल लिया। यहां से कांवड़ यात्रा दुर्ग शहर होते हुए दुर्ग बस स्टैंड, बत्तीस बंगला चौक, सेक्टर 9 चौक, सेक्टर 7 चौक, सिविक सेंटर, सेक्टर पांच होते हुए 11 बजे सेक्टर 5 के 25 मिलियन चौक पहुंची। यहां सभी कांवड़ियों को विश्राम दिया गया। यहां से कावड़ यात्रा सेक्टर 4 चौक होते हुए सेक्टर 1 चौक पहुंची। यहां कुछ देर रुककर कावड़ियों ने फल, खिचड़ी खाया। यहां से केनाल रोड होते हुए डबरापारा, सीएसईबी कालोनी, सिरसा गेट होते हुए शाम 5 बजे यात्रा देव बलोदा प्राचीन शिव मंदिर पहुंची। यहां भव्य रूप से जलाभिषेक किया गया।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!