द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 अगस्त को रायपुर जिले के खरोरा जाएंगे। मुख्यमंत्री खरोरा में स्व. राम प्रसाद देवांगन शासकीय महाविद्यालय भवन के लोकार्पण और हितग्राहियों के सामग्री वितरण समारोह में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 12.45 बजे प्रस्थान कर एक बजे खरोरा पहुंचेंगे। खरोरा में नवनिर्मित महाविद्यालय भवन के लोकार्पण और हितग्राहियों के सामग्री वितरण समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से दोपहर 2.20 बजे रायपुर वापस लौटेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
