Breaking News

ठेकेदार ने सवा सौ से ज्यादा स्थानीय हमालों को काम से निकाला : मजदूर बोले – भीख नहीं मांगेंगे … हमें काम चाहिये …

  • लोकल हमालों की रोजी-रोटी बंद कर दूसरे राज्यों से मजदूर ला रहा है ठेकेदार

द सीजी न्यूज 

थोक सब्जी मंडी परिसर स्थित स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के गोदाम में हमाली का काम करने वाले नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के ठेकेदार ने मजदूरों को काम से निकालने का फैसला किया है, जिसके विरोध में मजदूरों ने हड़ताल शुरू कर दी है। मजदूरों ने परिवार के साथ गोदाम के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

पिछले दिनों हमालों ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया। मजदूरों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा पिछले कई साल से यहां काम करने वाले हमालों को हटाकर बाहर से मजदूर बुलाए जा रहे हैं। इसके विरोध में हड़ताल की जा रही है। गोदाम में लोडिंग-अनलोडिंग का काम बंद है।

मजदूरों ने बताया कि नान के ठेकेदार गोविंद राज नायडू ने गोदाम में हमाली का काम करने वाले छत्तीसगढ़ के लोकल मजदूरों को निकालने का फरमान जारी किया है। ठेकेदार के फैसले से गोदाम में पिछले दो-तीन पीढ़ियों से हमाली का काम करने वाले सौ से ज्यादा परिवारों के सामने रोजी रोटी का संकट आ गया है। मजदूरों का कहना है कि इसके विरोध में हम अपने परिवार के सदस्यों समेत हड़ताल कर रहे हैं।

काम से हटाया जा रहा है तो हम कहां भीख मांगें ?

हमालों की हड़ताल का नेतृत्व कर रहे राजा रावटे का कहना है कि कोरोना काल में भी गोदामों में इन्हीं हमालों ने काम किया। उस दौरान किसी ने फिटनेस नहीं मांगा। अब हमालों से फिटनेस मांगने के नाम पर नौकरी से हटाया जा रहा है। इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। जब तक हमालों को बहाल नहीं किया जाएगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

Check Also

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्टार खिलाड़ी संजू देवी से फोन पर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!