Breaking News

मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ के माध्यम से महिलाओं में बढ़ेगी जागरूकता : वोरा

  • वोरा ने दुर्ग में मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा की शुरूआत की

द सीजी न्यूज 

दुर्ग शहर में आज से महतारी न्याय रथ यात्रा की शुरूआत की गई। विधायक अरुण वोरा ने महतारी न्याय रथ यात्रा का शुभारंभ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की माताओं और बहनों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में बीते साढ़े तीन वर्षों में राज्य सरकार ने कई योजनाएं शुरू की है। हरेली पर्व से प्रदेश की महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों और कानूनों की जानकारी देकर जागरूक करने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए महतारी न्याय रथ यात्रा की शुरूआत की गई है। इस रथ के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करने में मदद मिलेगी।

वोरा ने कहा कि इस रथ के माध्यम से पूरे राज्य में शिक्षित, अशिक्षित, गृहणी, नौकरी कर रही सभी महिलाओं को दहेज प्रताड़ना, टोनही प्रताड़ना, सामाजिक प्रताड़ना से संबंधित कानूनों, महिलाओं के अधिकार जैसे विषयों पर जागरूक किया जाएगा। महिलाओं के लिए बने कानूनों, नियमों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। महिलाएं अपनी समस्याओं के समाधान के लिए निःशुल्क और त्वरित न्याय पाने के लिए सुगमता से महिला आयोग में आवेदन भी कर सकती हैं।

महतारी न्याय रथ से बढ़ेगी जागरूकता 

रथ में महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उन्हें जानकारी और सलाह दी जाएगी। इसमें बड़ी एलईडी स्क्रीन होगी, जिसमें छत्तीसगढ़ी और हिंदी भाषा में विभिन्न कानूनों से संबंधित राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत लघु फिल्में दिखाई जाएंगी। लोगों को शॉर्ट फिल्मों, संदेशों और ब्रोशर के माध्यम से महिलाओं के कानूनी प्रावधानों और उनके संवैधानिक अधिकारों के बारे में अवगत कराया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की दुर्ग शहरी परियोजना अधिकारी रचिता नायडू ने बताया कि महतारी न्याय रथ के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। यह रथ दुर्ग जिले के विभिन्न स्थानों का भ्रमण करेगा और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेगा। रथयात्रा की शुरूआत के अवसर पर भिलाई नगर निगम के एमआईसी मेंबर सीजू एंथोनी, दुर्ग नगर निगम के एल्डरमेन राजेश शर्मा भी मौजूद रहे।

Check Also

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्टार खिलाड़ी संजू देवी से फोन पर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!