Breaking News

कलेक्टर ने जिला अस्पताल में दो और ओपीडी काउंटर खोलने दिए निर्देश : मरीजों को तत्काल मिले पर्ची

  • मरीज बोले, अस्पताल की व्यवस्था बढ़िया, वाशरूम की सफाई नहीं होती
  • कलेक्टर ने हाउसकीपिंग का काम करने वाली एजेंसी को नोटिस जारी करने दिए निर्देश

द सीजी न्यूज

दुर्ग / कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा आज जिला अस्पताल पहुंचे यहां उन्होंने ओपीडी एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मरीजों से बातचीत की तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं के और इलाज के बारे में पूछा। मरीजों ने बताया कि इलाज अच्छा हो रहा है। खाना भी अच्छा मिल रहा है। केवल वाशरूम की साफ-सफाई नहीं होती। वाशरूम गंदा रहता है। सभी वार्डों में यही शिकायत सामने आई। कलेक्टर ने हाउसकीपिंग का काम देखने वाली एजेंसी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निरीक्षण की शुरुआत ओपीडी के रिसेप्शन काउंटर से करते हुए मरीजों से पूछा कि वे कब से खड़े हैं। मरीजों ने बताया कि 15 मिनट से खड़े हैं। इस पर कलेक्टर ने कहा कि इलाज के लिए आने वाले मरीजों का जल्द से जल्द इलाज शुरू होना चाहिए। मरीजों को डाक्टर की पर्ची तत्काल मिलनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने 2 अतिरिक्त काउंटर आरंभ करने के निर्देश दिए।

दवा काउंटर के निरीक्षण के दौरान अच्छी व्यवस्था मिली। कलेक्टर ने सभी ओपीडी का निरीक्षण किया। सभी डॉक्टर मौजूद मिले। कलेक्टर ने डायलिसिस यूनिट भी देखा। मरीजों ने बताया कि यहां चिकित्सक नियमित रूप से नहीं आते। इस पर कलेक्टर ने सिविल सर्जन से जानकारी ली। सिविल सर्जन ने बताया कि आउटसोर्सिंग एजेंसी से चिकित्सक बुलाए जाते हैं। कलेक्टर ने कहा कि यह सुविधा बेहद महत्वपूर्ण है और अनिवार्य रूप से बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए।

कलेक्टर ने डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सिस्टम का भी निरीक्षण किया। यहां नवजात शिशुओं को रखा जाता है। कलेक्टर ने एमसीएच यूनिट में प्रसूति माताओं से भी मिले। प्रसूति माताओं ने बताया कि यहां मेडिकल स्टाफ काफी अच्छे से ध्यान रखते हैं और किसी तरह की दिक्कत नहीं है। कलेक्टर ने ब्लड बैंक पहुंचकर डॉक्टरों से चर्चा की। कलेक्टर ने कहा कि जिला अस्पताल की व्यवस्था के संबंध में किसी भी तरह की दिक्कत होने पर तुरंत जानकारी दें ताकि समन्वय से इसे ठीक किया जा सके। उन्होंने मरीजों से मेडिकल स्टाफ का व्यवहार भी पूछा। मरीजों ने कहा कि व्यवहार अच्छा है। कलेक्टर ने इस पर मेडिकल स्टाफ की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मरीजों के साथ बेहतर व्यवहार होने से अस्पताल की अच्छी छवि बनती है।

Check Also

तेज बारिश के बीच निगम कमिश्नर लीना कोसम ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था का लिया जायजा

जलजमाव की शिकायत पर तत्काल पहुंच रही निगम की टीम बारिश को देखते हुए निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!