- सुरक्षा कवच के लिए आगे बढ़ाएं कदम
- शत प्रतिशत कोविड-19 टीकाकरण के लिए वर्गवार सूक्ष्म कार्य योजना
द सीजी न्यूज
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने बड़े स्तर पर कोविड-19 टीकाकरण के लिए विशेष महाअभियान शुरू करने का फैसला किया है। यह महाअभियान 10, 12 और 16 अगस्त को चलाया जाएगा। महाअभियान में 18 प्लस प्रीकाशन डोज के लिए 8 लाख 59 हजार हितग्राहियों का टारगेट रखा गया है। प्रतिरक्षा प्रणाली को अतिरिक्त ताकत देने के लिए बूस्टर डोज पर अभियान में विशेष ध्यान दिया जाएगा।
महाअभियान शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा। अभी तक प्रथम डोज की दृष्टि से 18 से 59 वर्ष के आयु वर्ग में 98 प्रतिशत सफलता और ड्यूटी डोज की दृष्टि से 96 प्रतिशत सफलता हासिल की गई है। कोविड-19 टीकाकरण के तीन दिवसीय इस विशेष महा अभियान में दुर्ग, भिलाई, निकुम, पाटन, धमधा और चरोदा में कुल 1285 स्थानों का चयन किया गया है। 525 गांवों में 8 धार्मिक स्थानों पर, 11 स्कूलों में, 8 कार्यालय में, 4 उद्योगों में, 14 वार्डों में और 720 अन्य स्थलों का चयन भी किया गया है। चिन्हित स्थानों पर 1285 टीमें छूटे हुए पात्र हितग्राहियों की सूक्ष्म कार्य योजना बनाकर महाअभियान में शत प्रतिशत टीकाकरण कराने का सार्थक प्रयास करेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
