Breaking News

शहर हुआ पानी-पानी : सड़कें बनी दरिया : जलभराव से बस्तियों में बिगड़े हालात : विधायक वोरा शहर भ्रमण कर समस्याओं का जायजा लेकर देते रहे निर्देश

  • वोरा के अलावा निगम कमिश्नर ने भी कई वार्डों का दौरा किया

द सीजी न्यूज 

दुर्ग। शहर में आज सुबह 10 बजे से शुरू हुई बारिश थमी ही नहीं। रात 10 बजे इन पंक्तियों के लिखे जाने तक 12 घंटे तक तेज बारिश लगातार हो रही है। नालियां ओवरफ्लो होकर बह रही हैं। सभी नाले उफान पर हैं। सड़कों पर कई जगहों पर एक फीट तक पानी भर चुका है। ऐसे हालात में शहर में जलभराव का जायजा लेने विधायक अरुण वोरा शाम 6 बजे से ही निकल पड़े। निगम कमिश्नर भी छाता थामे कई वार्डों में घूम घूम कर समस्या का जायजा लेते हुए निगम की टीम को पानी निकासी करने के निर्देश देते रहे।

   

विधायक अरुण वोरा ने पटरीपार के कैलाश नगर सहित कई निचले इलाकों का दौरा किया और निगम अमले को पानी निकासी के इंतजाम करने के निर्देश दिये। वोरा ने कहा कि लगातार 12 घंटे से पानी बरस रहा है। रात में भी बारिश होने पर नदी नाले उफन सकते हैं। हालात को देखते हुए आपदा प्रबंधन टीम 24 घंटे मुस्तैद रहे। वोरा ने जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम को सतर्क रहकर हालात पर नजर रखने और त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।

निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे ने भारी बारिश को देखते हुए निगम के स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के साथ कई वार्डों का दौरा किया। जल प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर वोरा ने निगम अमले को बुलाया और पानी निकासी के निर्देश दिये। महिला समृद्धि बाजार, दुर्गा चौक शंकर नगर, दादा बाड़ी दीपक नगर, बम्लेश्वरी कालोनी बोरसी, केलाबाड़ी, पद्मनाभपुर, शिक्षक नगर, कसारीडीह, आदर्श नगर, सिविल लाइन एरिया सहित विभिन्न बस्तियों का दौरा किया। कमिश्नर ने बारिश के जल भराव समस्या का जायजा लेने के बाद पानी निकासी के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश हैं। उन्होंने महिला समृद्धि बाजार सहित अन्य जगहों पर पैदल भ्रमण कर शहर व बस्तियों में जल भराव की स्थिति का जायजा लिया। पानी निकासी की आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा है कि नदी-नालों के जलस्तर पर 24 घंटे नजर रखते हुए पानी निकासी सहित आपदा प्रबंधन की सभी तैयारियां होनी चाहिए। आपदा प्रबंधन सहित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को तेज बारिश होने पर जलभराव इलाको में मॉनिटरिंग करने कहा गया। उन्होंने कहा कि नदी-नालों के जलस्तर पर लगातार नजर रखते हुए  आसपास के इलाकों में पानी भरने या बाढ़ जैसे हालात होने पर तत्काल आपदा प्रबंधन की टीम पानी निकासी की व्यवस्था करे।

Check Also

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई मौतों पर सीएम साय ने व्यक्त किया गहरा शोक

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!