द सीजी न्यूज
आजादी के अमृत महोत्सव पर भाजपा द्वारा देशभर में चलाए जा रहे हर घर तिरँगा अभियान कार्यक्रम के तहत तिरँगा पदयात्रा की शुरूआत आज चंडी शीतला मंडल में चण्डिका माता की पूजा अर्चना के साथ प्रारम्भ हुआ। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में निकली यात्रा में भारी बारिश के बीच कार्यकर्ताओं ने जोशीले अंदाज में हाथों में तिरँगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाए। लोगों से अपने घरों में तिरँगा लगाने की अपील की।
पदयात्रा के पूर्व सभी नेताओं ने चंडी चौक के ऐतिहासिक स्थल पहुंचे, जहां 9 अगस्त 1942 को क्रांति दिवस के अवसर पर दुर्ग के क्रांतिकारियों द्वारा मार्च किया गया था। वर्तमान में यहां आर्य समाज स्कूल संचालित है। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की पूजा अर्चना की। इस दौरान प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावरी, पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, बालमुकुंद देवांगन, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, उपाध्यक्ष संतोष सोनी, कांतिलाल जैन, पदयात्रा प्रभारी व जिला मंत्री दिनेश देवांगन, मनोज मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर, लुकेश बघेल, वरिष्ठ नेता शिव चंद्राकर, अनूप गटागट, विनायक नातू, गजेंद्र यादव, जिला भाजयुमो अध्यक्ष नितेश साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तेज बारिश के बीच तिरंगा यात्रा पंचमुखी मंदिर, कंकालिन मंदिर, कोष्टा पारा, ढीमर पारा, मठपार वार्ड, नयापारा वार्ड, बघेरा, राजीव नगर वार्ड होते हुए गया नगर वार्ड 4 में समाप्त हुई। इस दौरान तिरँगा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। तिरँगा पद यात्रा में प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता प्रमिला गुप्ता, अजय तिवारी, कांतिलाल बोथरा, संजय बोहरा, मनोज अग्रवाल, संतोष तिवारी, महेंद्र दिल्लीवार, मंडल महामंत्री विजय ताम्रकार, बंटी चौहान, देवनारायण चन्द्राकर, सुनील अग्रवाल, पार्षद नरेंद्र बंजारे, मनीष साहू, शशि द्वारिका साहू, चमेली साहू, कुमारी साहू, अजित वैद्य, साजन जोसेफ, हिमा साहू, आशीष निमजे, रजनीश श्रीवास्तव, जीत यादव, मनोज शर्मा, प्रकाश ताम्रकार, जितेंद्र साहू, वीरेंद्र तन्ना, मदन बढ़ाई, अजय ब्रह्मभट्ट, अश्वनी चंदेल, राहुल भट्ट, निलेश अग्रवाल, केवल देवांगन, राजा यादव, प्रमोद नेमा, मनोज सोनी, गोविंद देवांगन, राकेश भारती, अरुण गुप्ता, योगेंद्र साहू, शुभम साहू, गोपू पटेल, तोमेश साहू, वरुण जोशी, रितेश शर्मा, अरुण गुप्ता, सौरभ देवांगन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

